फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब समितियों को 50 प्रतिशत मिलेगी निजी कंपनियों की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने नई योजना के तहत अब प्राइवेट उर्वरक कंपनियों की 50 प्रतिशत खाद साधन सहकारी समितियों को मिलेगी। इसके लिए 24 नवंबर को शासनादेश जिले में पहुंच गया। शासन ने 13 नवंबर को प्राइवेट उर्वरक कंपनियों के माध्यम से प्राप्त उर्वरक की रैक से 30 प्रतिशत उर्वरक की मात्रा को साधन सहकारी समितियों के लिए आवंटित करने का निर्देश दिया था। सरकार ने इसमें अब बदलाव करते हुए बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। अब निजी क्षेत्र की प्राइवेट उर्वरक कंपनियों के माध्यम से प्राप्त डीएपी की रैक से 50 प्रतिशत डीएपी साधन सहकारी समितियों के लिए आवंटित की जाएगी। इससे अब समितियों पर खाद की दिक्कत नहीं होगी। योजना के तहत इस प्रकार से व्यवस्था बनाई गई है कि यूपी पीसीएफ एडवांस में संबंधित कंपनी के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि को जमा करेंगे, उसके बाद कंपनी यूपी पीसीएफ को उर्वरक उपलब्ध कराते हुए साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध कराएंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि शासन का निर्देश प्राप्त हो गया है। रैक आते ही समितियों पर खाद भेज दी जाएगी। किसानों के खाद उपलब्धता के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध् है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें