फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूल के समय पर चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग छात्रों को सुविधा देने के लिए बसों का शेड्यूूल तैयार कर रहा है। स्कूल के समय पर डिपो से बस भेजी जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

बलिया डिपो से 81 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले में सभी रूटों पर बसें तय समय के अनुसार चल रही हैं। लेकिन अधिकांश बसें स्कूल के समय अनुसार नहीं चल रही हैं। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर अब परिवहन विभाग स्कूल के समय पर बसों का शेड्यूल तैयार कर रहा है। जिससे स्कूल, कॉलेज जाने में छात्रों को कोई दिक्कत न हो। अधिकारी बसों के निर्धारित समय को देखते हुए फेरबदल करेंगे। सुबह और स्कूल की छुट्टी के समय को देखते हुए बसें डिपो से भेजी जाएंगी। जिससे छुट्टी होने के कुछ देर में ही छात्रों को बस मिल जाए। बस मिलने पर अब छात्र-छात्राएं समय से अपने घर पहुंच सकेंगे।
सभी रूटों पर स्कूल के समय पर बसों के संचालन में फेरबदल किया जाएगा। इसके लिए बसों के संचालन का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिस रूट से भी बस के समय मेें फेरबदल की शिकायत आएगी, वहां बसों का समय बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें