फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब स्कूल बसों में लगाए जाएंगे जीपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर स्कूली बसों समेत सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह आवश्यक है। इसको लेकर शासन ने पत्र जारी किया है। इसके बाद परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को पत्र जारी कर स्कूली बसों में जीपीएस लगवाने का निर्देश दिया है।शासन ने छोटे बच्चों के साथ हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बीएसए और परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि स्कूल वाहनों में जीपीएस लगवाए जाएं। ऐसा इसलिए आवश्यक है कि अब पहले वाली स्थिति नहीं रह गई है। अब काफी दूर-दूर स्कूल खुल गए हैं। करीब 14 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर बच्चे स्कूल में जाते हैं। इसलिए उनके मन में एक चिंता भी लगी रहती है।
विज्ञापन

अगर जीपीएस होंगे तो अभिभावक को अपने बच्चों की बसों की लोकेशन मिलती रहेगी। जीपीएस के जरिये स्कूली वाहन को ट्रैक करके, वह इस बात से निश्चिंत रह सकते हैं कि उनके बच्चे घर की तरफ आ रहे हैं। किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होते ही अभिभावक स्कूल बस प्रबंधक या उसके प्रतिनिधि से बातचीत कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

000
स्कूली वाहनों में जीपीएस लगाने को लेकर आदेश आया है। इस संबंध में स्कूल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।
राजभूषण चौधरी, आरआई, परिवहन विभाग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें