फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भरौली से करीमुद्दीनपुर तक बनेगा फोर लेन, जुड़ेगा ग्रीनफील्ड से

विज्ञापन
बक्सर-भरौली स्थित गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया/नरहीं। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग ने बिहार के बक्सर फोरलेन को गंगा पार कर भरौली होते हुए हैदरिया तक 19 किमी बनने वाले फोरलेन लिंक को संशोधित कर दिया है। अब यह फोरलेन भरौली से करीमुद्दीनपुर के पास उत्तमनगर में बनने वाले ग्रीनफील्ड-पूर्वांचल इंटरचेज से जुड़ेगा। भरौली से इसकी दूरी कुल 17 किमी की होगी। इससे गड़हांचल में दो फोरलेन निर्माण के कयासों पर भी विराम लग गया।
विज्ञापन

बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि यूपी बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किलोमीटर की फोरलेन सड़क है। पहले बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए फोरलेन लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका था। इसके अलावा ग्रीनफील्ड से कनेक्ट करने की भी तैयारी थी। अब परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली-हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन कर दिया है। बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को अब भरौली स्थित गंगा पुल पार करने के करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेज से जुड़ेगा। यहां ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की क्रासिंग है। इस नए सड़क की दूरी मात्र 17 किमी है, जबकि भरौली-हैदरिया मार्ग की लंबाई 19 किमी थी। इस नए संशोधन से गड़हांचल में दो फोरलेन निर्माण को लेकर चल रहे अटकलों पर भी विराम लग गया।
बक्सर स्थित फोरलेन गंगा पार कर भरौली तक आएगी। इस फोरलेन को करीमुद्दीनपुर के पास ग्रीनफील्ड से जोड़ा जाएगा। यहां से ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी पाठक, पीडी, एनएचएआई, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें