फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब विद्याभवन नरायनपुर में मिले पंजों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र में मंगलवार की शाम आदर गांव के पास कथित तेंदुए के दिखाई देने को लेकर मची हलचल अभी शांत भी नहीं हुई थी कि बृहस्पतिवार रात विद्याभवन नरायनपुर में एक और जीव के पंजों के निशान ने हलचल मचा दी। दो दिन से तेंदुए को लेकर मची हलचल के बीच सुबह तड़के ग्रामीणों ने गांव में अप्रत्याशित पंजों के निशान देखे तो पूरे गांव में हलचल मच गई।
विज्ञापन

इसे लेकर घबराए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मनियर रेंज के डिप्टी रेंजर भीम सिंह नरायनपुर गांव में पंहुचे और कथित तेंदुए के पदचिन्हों की जांच कर उनकी फोटो ली।

मंगलवार को आदर में कुछ युवकों द्वारा तेंदुए जैसा जानवर देखने के बाद उसके पदचिन्हों की जांच की जा रही थी। प्रकरण में बांसडीह व मनियर रेंज द्वारा संयुक्त रूप से तीन टीम बनाकर क्षेत्र में रात्रि प्रवर्तन किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों देवडीह, नारायनपुर, मिश्रवलिया, आदर आदि आस पास के गांवों के लोगों को रात में सतर्क रहने के साथ खेतों आदि में अकेले न जाने की हिदायत दी गई है। देर रात तक वन विभाग की टीम द्वारा इन गांवों में कांबिंग कर उक्त जानवर के बारे में छानबीन की जा रही है। फिलहाल विभाग के पास सिर्फ कथित जानवर के पदचिन्हों की फोटो भर है। इससे सिर्फ जानवर के बारे में अंदाजा ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बांसडीह वन क्षेत्र के रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्व में आदर गांव के पास मिले फुट प्रिंट व नरायनपुर में मिले फुटप्रिंट में आकर का अंतर है। दोनों चिन्हों को वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट को भेजा गया है। इससे जानवर के बारे में वास्तविक अनुमान लगाया जा सके। फिलहाल आसपास के गांव के नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें