फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इको सेंसेटिव जोन में कूड़ा निस्तारण केंद्र को जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसंतपुर में सुरहाताल के किनारे एक किमी के दायरे में ईओ सेंसेटिव जोन से अतिक्रमण हटाने और निर्माण पर रोक लगाने की प्रक्रिया चल रही है। एनजीटी के आदेश के बाद काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर की ओर से नगरपालिका को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


नगरपालिका का कूड़ा निस्तारण केंद्र भी ईको सेंसेटिव जोन की जद में पाया गया है। पालिका को इस बारे में मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। उक्त निकायों की ओर से अब लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सुरहाताल के इको सेंसेटिव जोन (एक किमी) के दायरे में निर्माण को लेकर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने मार्च में जननायक चंद्रशेखर विवि के निर्माण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी थी। इसके साथ ही जिलाधिकारी और काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर को निर्देशित किया था कि ईको सेंसेटिव जोन का चिह्नांकन कर इसके दायरे में किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। एक माह के भीतर इसकी रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


एनजीटी के निर्देश पर जिला प्रशासन और काशी वन्य जीव प्रभाग की टीम की ओर से ईको सेंसेटिव जोन का चिह्नांकन किया था। चिह्नांकन के बाद पाया गया था कि नगर पालिका बलिया की ओर से बसंतपुर में बनाया जा रहा कूड़ा निस्तारण केंद्र भी इको सेंसेटिव जोन के दायरे में आ रहा है। हालांकि इसका निर्माण कई वर्षों पहले शुरू किया गया था लेकिन जिस कंपनी को इसका कार्य दिया गया था, वह इसे अधूरा छोड़ गई।

इसके बाद, पालिका ने अपने संसाधनों से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की लागत से इसे फिर से बनाने के लिए पिछले दिनों कार्य शुरू किया था, जो अब पूरा होने की ओर है।

केंद्र में कूड़ा निस्तारण के लिए तीन मशीनें लगाई जानी है। इसमें दो को लगा दिया गया है। तीसरी मशीन लगाई जानी है। इसके बाद यह कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रारंभ कर देगी।
नगर पालिका बलिया का कूड़ा निस्तारण केंद्र भी ईको सेंसेटिव जोन में है। उन्हें मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। जल्द उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया उन्हें पूरी करनी होगी। - दिनेश सिंह, डीएफओ, काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर
अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। प्लांट में मशीनों की स्थापना का कार्य अंतिम दौर में हैं। कूड़ा भी वहीं भेजा जा रहा है। चालू करने के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है। - सत्यप्रकाश सिंह, ईओ, नगर पालिका बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें