सोनबरसा अस्पताल का निरीक्षण करते विशेष सचिव कोरोना नोडल अधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा व कोरोना के नोडल अधिकारी विजय कुमार आनंद ने सोनबरसा अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। कोरोना नियंत्रण व जांच में लगे कर्मियों से जानकारी जानकारी ली और सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे बेसिक शिक्षा सचिव अचानक सोनबरसा अस्पताल पहुंच गए। वहां तैनात चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व इलाज के संदर्भ में जानकारी ली और लैब व अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना नियंत्रण रोगियों की जांच व इलाज में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। तीस मिनट तक सोनबरसा अस्पताल में रुकने के बाद नोडल अधिकारी वापस लौट गए।