फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन नहीं, आपसी विवाद में हुई युवक की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 11:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना के पिपरा खुर्द गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हैं। सुरक्षा को लेकर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़ फरार हैं। हत्या जमीन विवाद न होकर, आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक के भाई महेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र, सुनील और मकसुधन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। शुक्रवार को पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार हुआ। महेश राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरे भाई कौलेश्वर राजभर घर के सामने चाउमिन की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान मकसूदन राजभर अंडा खाकर बिना पैसा दिये जाने लगा। मेरे भाई के पैसा मांगने पर मकसूदन राजभर ने गाली गुप्ता देना शुरु कर दिया और अपने भतीजे पुष्पेन्द राजभर तथा सुनिल राजभर पुत्र नंदलाल राजभर को बुला लिया। तीनों लोगों ने मिलकर मेरे भाई के सीने में कैंचटी घोप दी और भाग गए। इसमें मेरा भाई लहूलुहान होकर गिर गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर कौशलेंद्र और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इससे आरोपित आक्रोशित थे।
इस बाबत थाना प्रभारी पन्नेलाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर बंद आ रहा था। सीओ सदर अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें