बैरिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की। आग्रह किया कि 18 वर्ष पूरा करने वाले हर नागरिक का नाम बिना भेदभाव के मतदाता सूची में दर्ज हो। किसी का नाम मतदाता सूची से न कटे। इस पर उपजिलाधिकारी ने विधायक के सामने स्पष्ट किया कि कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बैरिया में फिलहाल कोई शिकायत नहीं है। विधायक के साथ सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्र, अंगद मिश्र, दशरथ यादव, विनायक मौर्य, राजप्रताप यादव थे। संवाद