फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेंगू के नौ और मरीज मिले, संख्या पहुंची 144

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में डेंगू के मरीजों का लगातार बढ़ना जारी है। स्वास्थ्य विभाग की इसे रोकने की कोशिशें परवान नहीं चढ़ रही है। बुधवार को डेंगू के नौ पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। इससे जिले में डेंगू के कुल संक्रमितों की संख्या 144 हो गई है। इसमें 92 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 52 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या पिछला रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुकी है। जिले में 17 ब्लाक के 106 गांव व 12 मोहल्ले डेंगू से प्रभावित हैं। विभिन्न महानगरों से 20 डेंगू मरीज जनपद में आए है। अर्बन में 23, हनुमानगंज 28, गड़वार में 10, दुबहर 10, सोहांव 10, बांसडीह 10 मरीज मिले हैं। माल्देपुर में पांच, नरही में चार, काशीपुर तीन व जपलिनगंज में तीन पाजीटिव मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अब तक एक भी डेंगू मरीज की मौत नहीं हुई है। जनपद में डेंगू निरोधात्मक करवाई के तहत स्वास्थ्य विभाग ब्लाक स्तर पर कमेटी बनाई हुई है। अभियान के तहत मलेरिया विभाग की टीम अब तक 6803 घरों में जाकर सर्वे किया है। इसमें 385 बुखार के लक्षण वाले पाए गए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने 1399 जल पात्रों को साफ किया, इसमें 217 में लार्वा पाया गया है, 118 स्थानों पर एंटीलार्वा स्प्रे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें