फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टेंट कारोबारी हत्या मामले में नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में 28 सितम्बर को टेंट का पैसा मांगने के दौरान विवाद में चाकूबाजी में घायल एजाजुल हक की मौत के बाद शनिवार को दफन किया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को दफन करने से इंकार कर दिया। एएसपी उत्तरी कृपाशंकर के आश्वासन पर एजाजुल हक की मौत मामले में नौ नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें दो जेल में बंद है। सीओ उस्मान ने बताया कि परिजन की शिकायत पर नौ आरोपियों का नाम व धारा की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें