फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो से टकराई नीलगाय, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी अवध बिहारी गुप्ता 40 पुत्र गिरिजा गुप्ता शुक्रवार की शाम लक्ष्मणपुर चट्टी से टैंपो से अमांव मोड़ जा रहे थे। जैैसे ही वह सोहांव मिशन के पास पहुंचे कि एक नीलगाय टैंपो से टकरा गई। जिससे टैंपो असंतुलित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से टैंपो में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अवध बिहारी गुप्ता को सीएचसी नरहीं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जातेे समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद टैंपो चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया। मृतक के दो लड़के सुनील और छोटू है। मृतक गांव-गांव घूम कर बर्तन बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें