फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन अवमुक्त होने के बाद भी एनएच-31 का मरम्मत ना होना दुर्भाग्यपूर्ण: भरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर से हाजीपुर तक जाने वाली एनएच-31 की मरम्मत में हो रहे विलंब से ग्रामीण परेशान हैं। इस कार्य के लिए धनराशि जारी होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद मरम्मत कार्य आरंभ न करना जनभावनाओं से खिलवाड़ करने जैसा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आजमगढ़ एवं संबंधित ठेकेदार की शिकायत सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकड़ी से की गई है। उक्त बातें पूर्व सांसद और भाजपा नेता भरत सिंह ने कहीं। वह रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो जिले से होकर गुजरने वाला एनएच-31 जगह-जगह क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुका है, लेकिन सबसे खराब हालत बेलहरी से मांझी तक हैं। कहा कि कर्ण छपरा, नवकाटोला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की है कि उनके घर के भीतर तक सड़क से मिट्टी उड़कर जा रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। सोनबरसा में 100 बेड का अस्पताल बन रहा है। इसके लिए दूसरी किश्त थोड़ी देर से जारी हुई हैं। अस्पताल जल्द बनकर तैयार हो जाता तो बैरिया क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह किया है कि इस अस्पताल के निर्माण में आने वाले खर्च की धनराशि को एक साथ जारी करें ताकि कार्य में कोई रुकावट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें