फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र वितरकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कोरोना योद्धा व कर्मयोगी समाचार पत्र अभिकर्ताओं को बुधवार को हरिंद्र नाथ उपाध्याय के आवास पर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव के प्रबुद्ध लोगों ने प्रभुनाथ राम, सुनील ओझा, राजेश कुमार, अमर नाथ, संतोष यादव पर पुष्प बरसाये और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा राहत सामग्री, सेनेटाइजर, हैंडवास प्रदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी पं. जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों को सम्मानित कर हमे गर्व का एहसास हो रहा है। इस विषम परिस्थिति में उनका सेवा भाव तथा जज्बा निश्चित रूप से सराहनीय है। इस मौके पर रवींद्र नाथ उपाध्याय, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह, शिक्षक अशरफ अली, अतुल लाल, मनोज सिंह, शंभूनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, रामजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें