फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष 2023: होटल, पार्क, ढाबा रहे गुलजार

विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में पिकनिक मनाने के दौरान सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नववर्ष मंगलमय की कामना के साथ 2023 का आगाज जनपद में पूरे उत्साह और उमंग के साथ हुआ। होटलों और पार्कों के साथ मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया था। रविवार की सुबह जैसे ही सूर्य की किरणें निकलीं, लोगों ने मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके चलते, मंदिरों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर, युवा वर्ग पार्क, होटल आदि सार्वजनिक स्थलों पर जाने की तैयारी में जुट गए। पूरे दिन होटलों आदि सार्वजनिक स्थलों के अलावा प्रमुख मंदिरों पर भारी भीड़ रही। नववर्ष को लेकर खासकर टीन एजर्स (किशोर-किशोरियों) में गजब का उत्साह रहा। सड़कों पर सुबह से ही लोगों का रेला लग गया।
शहर से लेकर गांव तक गुब्बारों से पटे रहे तो घर-घर में उत्सव सा माहौल रहा। इसमें जगह-जगह डीजे बजते रहे जिसकी धुन पर युवा थिरकते रहे। नगर से सटे पं. जनेशर मिश्र उपवन, शहीद पार्क चौक और बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक व सुरहाताल पक्षी विहार के पास सबसे अधिक भीड़ रही। इन स्थानों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। आलम यह रहा कि बलिया-सिकंदरपुर मार्ग से सुरहाताल जाने वाला मार्ग पूरी तरह पैक रहा। लोगों को आने-जाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। नववर्ष पर लोगों ने खूब मस्ती की, जिससे चारों ओर माहौल खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क और सुरहाताल पक्षी विहार में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां परिवार संग पहुंचे लोगों ने जमकर मस्ती की। कुछ लोग पैकिंग का खाना लेकर पहुंचे थे तो कुछ युवा वहीं पर पिकनिक भी बनाए। इसके अलावा, वहां पर डांस और खेलकूद का भी आनंद लिए। शाम होते ही पुलिस पार्कों से लोगों को बाहर निकालने लगी। वाहनों के रेला के चलते पं. जनेश्वर पार्क और बसंतपुर सुरहाताल पक्षी विहार जाने वाले मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
गुब्बारों और फूलों की रही सबसे अधिक मांग
नववर्ष पर गुब्बारों और व ूलों की दुकानों पर मारामारी की स्थिति रही। ऐसे में फूल और गुब्बारे वालों की नववर्ष पर काफी चांदी रही। इसमें लाल गुलाब की तो गजब की मांग रही। लाल गुलाब की एक कली 20 से 25 रुपये में बिकी। फूलों की दुकानों पर रात से ही लोगों की भीड़ रही। इसमें बुके के रेट काफी महंगे रहे। इसी तरह की गुब्बारों की स्थिति रही। लोग घरों से लेकर वाहनों तक को गुब्बारों से सजा दिए थे। इसे लेकर नगर काफी रौनक रही।
शराब व मीट की हुई खूब बिक्री
नए साल के जश्न में सराबोर लोग दो दिनों में लाखों रुपये की शराब गटक गए। 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी तक में लोग करीब 50 लाख रुपये से अधिक की शराब पी गए। इसमें देर रात तक शराब की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा मुर्गा, मछली व मीट आदि की भी गजब की बिक्री रही। दो दिनों में लोग मीट-मांस की भी अधिक खरीदारी की।

नववर्ष पर कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें