फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 अनुच्छेद व 35 ए को हटाकर बनाया नया कीर्तिमान

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा में शामिल लोगो के बीच मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चितबड़ागांव। पूरे देश में चल रहे गांधी संकल्प यात्रा के तहत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी फेफना विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चितबड़ागांव पीसीओ तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां से उनकी संकल्प पदयात्रा आरंभ हुई और ग्राम महरेव अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान केंद्र पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मोदी सरकार के विगत 5 वर्षों के दौरान उपलब्धियों को गिनाते हुए दूसरी बार के कार्यकाल के 70 दिनों के अंदर जम्मू कश्मीर में 370 अनुच्छेद व 35 को हटाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने की बात दोहराई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संकल्प कराया। उक्त अवसर पर राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के लाव लश्कर के अतिरिक्त महरेंव ग्राम प्रधान मोती चंद गुप्ता, भाजपा नेता और समाजसेवी अमरजीत सिंह ,प्रभु शंकर तिवारी, परमानंद पांडे, ओम प्रकाश वर्मा ,कमलेश सिंह, सर्वेश सिंह कौशिक, मनीष तिवारी, संदीप तिवारी आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें