फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में मिली नई बाइक, लूट से घटना जुड़े होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा गांव में सोमवार सुबह एक खेत में बिना नंबर प्लेट की नई बाइक मिली। इसके पहिये, शॉकर और बैटरी गायब थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह बाइक शनिवार शाम लूटी गई हो सकती है। किड़िहरापुर निवासी चंदन चौहान और उनके पुत्र निखिल चौहान नगरा से घर लौट रहे थे। टिकुलिया गांव के पास आठ बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की थी। बदमाशों ने उनकी बाइक छीन ली और नगरा की ओर फरार हो गए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाशों द्वारा बाइक खेत में फेंकने की आशंका है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बाइक की तस्दीक की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें