बेल्थरारोड। जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने के बाद दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं। न तो दुकानों के सामने सुरक्षा घेरा बनाया गया है और न ही खरीददार सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं। कुछ दुकानदार बगैर मुंह पर मॉस्क लगाए ही सामानों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। खासकर लक्ष्मीनारायण सिनेमा मार्ग पर स्थित रेडीमेड की दुकानों पर ग्राहकों की ओर से जमकर खरीदारी की जा रही है, लेकिन कहीं भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। यही हाल सब्जी मंडी का भी है, जहां लोग सब्जी खरीदते समय धक्का-मुक्की करते रहते हैं। बैकों में भी लोगों की लगी कतार में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है।