फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोविड के बढ़ते मामले के बीच अस्पतालों में लापरवाही, नहीं हो रही सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शासन कोविड संक्रमण के रोकथाम की तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी का दावा कर रहा है। बदलते मौसम में कोविड व इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोज 20 प्रतिशत मरीज आ रहे हैं, जिन्हें सर्दी, जुकाम, गले में खराश की शिकायत हैं। जिले के अधिकतर सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य केंद्रों और स्टेशनों पर सैंपलिंग नहीं हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की लापरवाही घातक बनी हैं। जिला अस्पताल में सरकारी व अन्य दस्तावेजों के लिए ही लोग टेस्ट करवा रहे हैं।
प्रतिदिन करीब सात से आठ सौ टेस्ट हो रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से टेस्ट का आकड़ा बढ़ना चाहिए। नवरात्र व रोजा में मंदिरों, मस्जिदों व बाजार में भीड़ बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों में वायरल संक्रमण की जद में अधिकतर लोगों आ रहे है। त्योहार में महानगरों से आने वाले लोग कोविड नियमों का पालन नही कर रहे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उनके व परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि महानगरों से आने वाले लोग हर हाल में कोविड नियमों का पालन करे। अगर लक्षण है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की सलाह पर सैंपलिंग कराएं। लोगों से कोविड नियमों के पालन करने की अपील की। कहा कि पिछले पांच में एक भी कोविड के मरीज नही मिले है। उसके बाद भी विभाग रोकथाम के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें