दुबहर। क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के परिसर में एनसीसी कैडेट सामाजिक दूरी का पालन करा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक अखार सहित क्षेत्र के कई जनसेवा केंद्रों पर एनसीसी के कैडेट पुलिसकर्मियों के सहयोग से कोरोना रोग की महामारी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। एनसीसी यूपी के 93 बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल बीएस मलिक के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट रविशंकर द्वारा इन जवानों को प्रतिदिन देखरेख एवं नाश्ता आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। इस कार्य में निखिल पासवान, दिलीप गौतम, सुनिल यादव, संजीव मिश्र, शीला यादव, कमलेश पान्डेय, रघुवीर राम आदि का योगदान सराहनीय है।