फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों की वीर गाथा का बखान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बहुद्देशिय सभागार में आयोजित अमृत महोत्सव में सेनानी रामविचार पांडेय क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। काकोरी ट्रेन एक्शन की 75वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ और ‘चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। बहुउद्देश्यीय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अदिति सिंह और एनसीसी के कर्नल पुनीत अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अमर शहीदों की वीर गाथाओं को याद करते हुए नमन किया गया। 16 अगस्त तक देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। काकोरी में आयोजित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। कलाकारों ने अमर शहीदों की वीर गाथा के साथ बलिया की बलिदानी धरती का बखान किया। जीजीआईसी की छात्राओ एवं एनसीसी की बालिकाओं ने देशभक्ति गीत और कविताएं सुनाईं। स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तमाम किस्से सुनाए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, बीएसए एसएन सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज मौजूद थे। पहले दिन सोमवार को %स्वतंत्रता की साइकिल रैली% कुंवर सिंह चौराहे से निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए चौक स्थित शहीद पार्क तक गई। सभी साइकिल सवार भारतीय परिधान में थे और स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्लेकार्ड के साथ थे। शहीद चौक पार्क पर सबने शहीदों को नमन किया। साईकल रैली के बाद सीडीओ प्रवीण वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, डीडीओ राजित राम मिश्र, ईओ दिनेश विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी शहीद पार्क पहुँचे। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर शहीदों के नाम लिखे बोर्ड के आगे दीप जलाए तथा पुष्प वर्षा कर उनकी वीरगाथा को नमन किया। बांसडीह : ब्लाक कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को पिंडहरा ग्राम सभा के प्रधान नीतीश कुमार पांडेय ने दर्जनों सहयोगियों के साथ शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में दीप जलाकर अमर दीप महोत्सव मनाया। रसड़ा : रामलीला मैदान से क्रान्ति दिवस पर शहीदों को नमन कर शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलामंत्री सतबीर सिंह मंटू के नेतृत्व में शाहिद सम्मान यात्रा में चंद्रदेखर आजाद और गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुखपुरा: प्रधान अभिमन्यु चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद श्रद्धांजलि दी। ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह ने कहा कि 16 अगस्त तक चलने वाले अमृत महोत्सव के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बैरिया : शहीद स्मारक पर सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक और स्पेशल गारद ने बैंड बाजे के साथ शहीदों को सलामी दी। पुलिस बैंड पर देशभक्ति धुन बजाए गए। रेवती : बीआरसी केंद्र स्थित सेनानी स्मारक पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका नीतू ने देशभक्ति गीत गाए और भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय ने पुष्प अर्पित कर सेनानियों को नमन किया। बहुद्देश्यीय सभागार में शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और नारियल भेंट देकर सम्मानित किया गया। डीएम अदिति सिंह ने सेनानी रामविचार पाण्डेय को सम्मनित किया। इसके बाद 1971 में भारत-पाकिस्तान लड़ाई में शहीद शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी रामलाल राम की पत्नी चन्द्रावती, दुमदुमा निवासी ओपी रक्षक शहीद सुदामा यादव (2004 में शहीद) की पत्नी शिवकुमारी तथा 2016 में जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए राजेश यादव की पत्नी पार्वती देवी को सीडीओ प्रवीण वर्मा व एनसीसी के कर्नल पुनीत अरोड़ा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें