फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जी राम जी नाम रखना गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह विधानसभा के विधायक केतकी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के अंतिम शब्द हे राम थे और वे भगवान राम के उपासक थे। इसी कारण मनरेगा का नाम जी राम जी रखा जाना महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनका कहना था कि भगवान राम के साथ महात्मा गांधी के नाम को जोड़कर यह नाम रखा गया है, जो भारतीय परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ है। कहा कि कांग्रेस आंदोलन की बात इसलिए कर रही है क्योंकि वह अपना नाम और पहचान जीवित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम में गांधी उपनाम जुड़ा हुआ है, इसी वजह से वह इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की बात कर रही है। वह मैरीटार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर आधारित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें