भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते भोजपुरी फिल्म अभिन?
- फोटो : BALLIA
नरहीं। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से आयोजित स्व. हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव में शनिवार की देर रात तक भोजपुरी गायकों के गीतों पर गोते लगाते रहे। अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर गायकों ने उन्हें झूमाते रहे।
आम्रपाली दूबे के साथ मंच पर आए आजमगढ़ के सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ ने नई झुलनी के छैंया बलम दुपहरिया बिताई द हो... और बाबा के बुल्डोजर... गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ट्वेंटी ट्वेंटी गीत संगीत प्रतियोगिता के विजेता अनुभव सिंह ने अपनी गीतों से किया। मनोहर सिंह के अंचरवा ओढइह असरवा पुरा के... से समा बांधा। आलोक पांडेय ने गीत सुनाया। अंकुश और राजा दोनों भाइयों ने विंध्याचल भवानी की महिमा से शुरू कर हम के फंसा ली बंगलिनिया हो... गाकर ओतप्रोत कर दिया। लंबे इंतजार के बाद मंच पर आईं शिल्पी राज ने बुलेट पर जीजा... गाया तो आम्रपाली दूबे और डिंपल सिंह जैसी अभिनेत्रियां झूमने पर मजबूर हो गईं। इसके बाद तो शिल्पी ने गोरे हंथवा पर नाम सजनवा के... और झारस जब बार सैंया जी... गाया तो दर्शक हाथों में रुमाल और गमछा लेकर उड़ाने लगे। राधा श्रीवास्तव की चटनियां ए राजा सिलवट पर पीसीं... और प्रणव कान्हा के नैन से नैन मिले... को दर्शकों का खूब समर्थन मिला। अनुपमा यादव और आम्रपाली दूबे ने पियाजी के मुस्की... गाकर महफ़िल जमा दी।