फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरसों तेल लदा ट्रक पलटा, फिसलन से कई लोग हुए चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। बिहार के छपरा जनपद से सरसों का तेल लादकर आ रही एक ट्रक के सवरूबांध चट्टी पर पलट जाने के कारण लाखों रुपये का तेल बर्बाद हो गया। वहीं, सड़क पर फैले तेल के कारण आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों से कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को छपरा से बलिया के लिए एक ट्रक फॉर्चून ब्रांड का सरसों तेल लेकर आ रहा था। बुधवार की देररात किसी वाहन को बचाने के प्रयास में तेल लदा ट्रक सड़क के किनारे अधिक मात्रा में ज्यादा दूरी तक रखे गए गिट्टी बालू पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया। उधर, घटना के बाद आनन-फानन में ठेकेदारों ने रात में ही सड़क के किनारे रखी गई गिट्टियों को रात भर में ही उठा लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर में पुलिस एवं लोगों की मदद से ट्रक को खड़ा किया गया। इससे यातायात पूरी तरह बहाल हो सका।
बलिया बैरिया मार्ग एनएच 31 पर जगह-जगह गिट्टी बालू के व्यवसायी सड़क की पटरी पर ही गिराकर खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। इसके अलावा, कई जगह ठेकेदारों की ओर से आसपास की सड़कों के निर्माण के लिए बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े सड़क की पटरियों पर गिराकर छोड़ दिया जा रहा है। इसके चलते, आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिर भी जिले के आला अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें