नगरा में दशहरा पर निकाले गए लाग जुलूस में पुष्प वर्षा करते मुस्लिमबंधु। जागरुक पाठक
इंदरपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर नगरा नगर पंचायत में ऐतिहासिक लाग जुलूस निकला। यह जुलूस हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल बन गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कलश यात्रा और लाग जुलूस का दिल खोलकर स्वागत किया। शहबान ग्रुप के निदेशक ओसामा इश्तेयाक के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओं ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। गुलाब की पंखुड़ियों से महिलाओं, बालिकाओं और पुरुष श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस नजारे को देख जुलूस में शामिल लोग भावुक हो गए। पूरा माहौल ''''जय श्रीराम'''' और भाईचारे के नारों से गूंज उठा। ओसामा इश्तेयाक ने कहा कि नगरा में सभी मिल-जुलकर रहते हैं। यह परंपरा पूर्वजों ने शुरू की थी, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा। यह जुलूस धार्मिक आस्था के साथ मोहब्बत की दीवार न बनने का प्रतीक है।