फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या , जांच मे जुटी पुलिस

Fri, 05 Aug 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया जिले के महाराजपुर गांव में गुरुवार देर रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के महाराजपुर गांव में गुरुवार देर रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह लोगों ने रक्तरंजित शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे सहतवार थाना अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी केशव यादव (55) अविवाहित थे। उनकी कोई घर या संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन


वह गांव में घूम-घूम कर गाय, भैंस दूध दूहने का काम करते थे। रोजाना की तरह वो गुरुवार रात पूर्व प्रधान के घर के बाहर सो रहे थे। रात में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह पूर्व प्रधान के परिवार ने केशव का रक्तरंजित शेव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पूर्व प्रधान की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें