रानीगंज के बीबी टोला हत्या के खुलासे की मांग को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी श्यामबिहारी वर्मा की हत्या का 15 दिन बाद भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि मंटन वर्मा के नेेतृत्व में सुरेमनपुर बैरिया सड़क मार्ग के बीबी टालो में धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। लोग थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गईं। सीआे के तीसर राउंड के वार्ता के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को बैरिया भेजकर हत्या में उपयोग किए गए बरामद पिस्टल मृतक के मोबाइल व सिम और पांच आरोपियों को गिरफ्तार िदखा गया, तब लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।