सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने नामांकन पत्र के साथ शपथ भी संलग्न किया है। इसके अनुसार इनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इंटर पास कुशवाहा नगदी, बैंक जमा, बीमा आदि समेत कुल एक करोड़ 24 लाख 15 हजार 680 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इनकी पत्नी 32 लाख 65 हजार 836 रुपये मूल्य की संपत्ति की मालकिन हैं। जिसमें 7.5 लाख रुपये मूल्य के जेवर भी शामिल है।
भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पास 74 लाख मूल्य की भूमि भी है, जिसमें गाजियाबाद का प्लाॅट भी है। इनकी पत्नी के पास 63.85 लाख रुपये की भूमि हैं, जिसमें सलेमपुर का प्लाॅट भी शामिल है। कुशवाहा के पास कोई वाहन नहीं है। पत्नी के जिम्मे तीन लाख मूल्य की टोयटा किर्लोस्कर गाड़ी है।
वर्ष 2019-20 में 1217877, 20-21 में 1294830, 21-22 में 1066710, 22-23 में 1276310 व 2023-24 में 2313450 रुपये आय दर्शाई गई है, जो बीते पांच वर्षों में दोगुना से कुछ ही कम है। कुशवाहा के पास बतौर नगदी 50 हजार तो पत्नी के पास 30 हजार रुपये हैं। इनके पास कोई जेवरात नहीं है।
पत्नी के पास कुल 7.5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात हैं। कुशवाहा के अलग-अलग चार बैंक खातों में कुल 3474455 रुपये जमा हैं तो इनकी पत्नी के भी दो बैंक खातों में 1685836 रुपये जमा है।