बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के नेतृत्व में दलनछपरा गांव में मुरलीछपरा ब्लाक के उप ब्लाक प्रमुख सुशील पाण्डेय के यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनीं। विद्यार्थियों, शिक्षा, योग और अन्य विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कही। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ बूथ संख्या 144 और 147 के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का 102वां संस्करण था। इस संदर्भ में सांसद ने स्थानीय लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरणा लेकर कार्य करने का अनुरोध किया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की गति बढ़ रही है। सांसद के अलावा प्रधानाचार्य परिषद के पूर्ण जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, मदन सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुशील पांडेय, राधेश्याम पांडेय, अरुण पांडेय, शम्भू पांडेय, चंदन सिंह, सियाराम पासवान, योगेंद्र सिंह, मुंन्न पांडेय, बिकाऊ पांडेय, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, अनन्त सिंह, शिवम पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।