फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेल स्पर्धा में न बुलाए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर सलेमपुर में विवाद खड़ा हो गया है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें जानबूझकर नहीं बुलाया गया। उन्होंने इसे जनादेश का अपमान बताया। कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। जनता की ओर से निर्वाचित प्रतिनिधि को नजरअंदाज करना जनता की आवाज को दबाने जैसा है। कहा कि यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि सलेमपुर की उस जनता का अपमान है, जिन्होंने भारी मतों से मुझे संसद में भेजा है। राजनीतिक द्वेष के कारण जनता के कार्यक्रमों को पार्टी कार्यक्रम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। खेल भावना जोड़ने का संदेश देती है, लेकिन भाजपा सरकार इसे भी भेदभाव का जरिया बना रही है। सलेमपुर की जनता आत्मसम्मानी है और वह समय आने पर अपने अपमान का जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें