फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों व आमजन में बांटा मॉस्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अग्रवाल समाज ने स्थानीय कोतवाली में कोरोना की जंग में योद्धा की भांति काम कर रहे पुलिस के जवानों को 100 मॉस्क व सैनिटाइजर प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय को भेंट किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज ने लॉकडाउन में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को बधाई दी। इस मौके पर रितेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रोहन, नितिन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि रहे। उधर, कायस्थ महासभा ने 100 गरीब असहायों को राशन का पैकेट एवं मॉस्क वितरित किया। संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल श्रीवास्तव ने श्रीनाथ परिसर में राशन का पैकेट बांटा। समाजसेवी एवं भाजपानेत्री मृदुला श्रीवास्तव ने महिलाओं को मॉस्क बांट कर सरकार के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। इस मौके शिबू श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें