फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन के आधुनिकीकरण कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विधानसभा क्षेत्र बलिया के रोडवेज बस स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मन बना लिया है। इसके तहत शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़ी पत्रावली भी प्रस्तुत हुई है।
विज्ञापन

बीते 19 अगस्त को बलिया दौरे के दौरान बलिया के रोडवेज स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद, हरकत में आए विभाग ने इस दिशा में काम शुरू किया। हालांकि बस स्टेशन का विकास पीपीपी मॉडल पर होना है। इसलिए परिवहन निगम ने बस स्टेशन के आधुनिकीकरण का जिम्मा दिल्ली की कंपनी एनबीसीसी को सौंपा था। इसके तहत, कंपनी के अधिकारियों और सर्वेयर की तीन सदस्यीय टीम ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निगम के एमडी को प्रेषित की थी। इसके तहत, 4,451 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण की बात कही। सर्वे के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बस स्टेशन परिसर में मल्टी स्टोरी भवन बनाने और एआरएम कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्य योजना भी बनाई थी। सर्वे टीम की ओर से स्टेशन परिसर में रैंप बनाने, वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय डॉरमेट्री और फूड प्लाजा, डिपार्टमेंटल स्टोर, सामान क्लॉक रूम, पार्सल-कूरियर बुकिंग ऑफिस, कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग, बस इंफार्मेशन, वाटर एटीएम और हाइजेनिक प्रसाधन सुविधाओं के लिए भी अपनी रिपोर्ट निगम के एमडी के माध्यम से सरकार को भेजी थी। इसके अलावा, लैंड स्केपिंग, गो-ग्रीन परिसर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि लगाने की भी योजना है।
शासन के निर्देश पर पीपीपी मॉडल के तहत कार्य करने वाली कंपनी के इंजीनियरों और सर्वेयर ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन और निगम के एमडी को प्रेषित कर दी है। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ होगा। - केशरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़, यूपी राज्य परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें