फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 17 गांवों में बनेंगे मॉडल उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के 17 गांवों को मॉडल उद्यान गांव बनाया जाएगा। इन गांव के किसानों को खेती के साथ बागवानी, सब्जियों, फूलों की खेती कराई जाएगी। जल्द ही किसानों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस योजना का मकसद किसानों की आमदनी को दोगुनी करना है। जिला उद्यान विभाग की ओर से जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक गांव को मॉडल उद्यान गांव बनाया जाना इन 17 गांवों में उद्यान विभाग की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। गांव में बागवानी, जैविक विधि से खेतों में सब्जियों एवं मसालों तथा फूलों की खेती कराई जाएगी। बाग में सभी फलदार पौधे लगवाएं जाएंगे, जिसमें आम, अमरूद, केला, कटहल, निर्देशानुसार मॉडल उद्यान लीची, नींबू आदि मौसमी फलों के पौधे रहेंगे। शासन के निर्देश पर गांवों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अन्य गांवों के किसान करेंगे दौरा
मॉडल उद्यान गांवों की फसल उत्पादित होने पर आसपास के किसानों को कृषि विजिट कराई जाएगी ताकि अन्य किसान धरातल यानि खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों के उत्पादन, बुवाई विधि आदि के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। फिर अपने यहां उसे अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं।
विज्ञापन

उत्पादों की बिक्री को मिलेगा प्लेटफार्म
मॉडल उद्यान गांवों में उत्पादित फसलों की बिक्री को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। इन गांवों के उत्पादों को खरीदने के लिए प्राइवेट कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। उसमें विभाग की ओर से किसानों की मदद की जाएगी ताकि किसानों को उनकी फसलों का अच्छा दाम मिल सकें।
जैविक विधि को दिया जाएगा बढ़ावा
सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण यादव का कहना है कि मॉडल उद्यान गांवों में सभी खेती जैविक विधि से ही कराई जाएगी। इससे किसानों को बताया जाएगा की कम लागत में अच्छी पैदावार ली जा सकती है। साथ ही रासायनिक दवाओं से छुटकारा के कारण जमीनों की उर्वरकता शक्ति तो बढ़ेगी ही साथ ही मनुष्य स्वस्थ रहेगा।
जनपद में सभी 17 ब्लाकों से एक-एक गांव का चयन कर उसे मॉडल उद्यान गांव बनाया जाएगा। इन गांवों में बागवानी, सब्जियां, फूलों आदि खेती कराई जाएगी। - अरुण कुमार यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें