फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तलाशी में दो बंदियों के पास मिले मोबाइल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में तलाशी के दौरान दो बंदियों के पास मोबाइल व सिम मिले हैं। जेलर की शिकायत पर सदर पुलिस ने सुनील राजभर निवासी पिपराखुर्द थाना नरहीं, नरेंद्र उर्फ लाला राजभर निवासी पावपट्टी खास थाना करीमुद्दीनपुर पर मुकदमा दर्ज किया है। जेलर ने दी तहरीर में आरोप लगाया की 26 दिसंबर को बैरक नंबर चार में निरुद्ध विचाराधीन बंदीगण की तलाशी के दौरान बंदी नरेंद्र व सुनील के बिस्तर की तलाशी लेने पर दो मोबाइल मिले। बंदी सुनील न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार 24 सितंबर को जिला कारागार बलिया में विचाराधीन बंदी के रुप में निरुद्ध है। विचाराधीन बंदी नरेंद्र उर्फ लाला राजभर रसडा थाने के वाद में न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार दिनांक तीन जुलाई से विचाराधीन बंदी के रुप में जिला कारागार बलिया में निरुद्ध है। तलाशी के दौरान उपकारापाल मुन्ना लाल वर्मा, मुख्य चीफ महेश चंद्र पाठक व बैरक प्रभारी रजत कुमार आदि उपस्थित थे। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया की जेलर की शिकायत पर दो बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें