फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोबाइल हैक कर खाते से 1.47 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मिर्जापुर (पूरब टोला) गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1,47,820 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार उनके बैंक खातों से विभिन्न लेनदेन के माध्यम से कुल 1,47,820 रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं पीड़ित अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कि जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें