फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जन आरोग्य मेला में वायरल बुखार के मरीजों की रही भीड़, 2437 का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मौसम के बदलाव से संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम के बदलाव से सर्दी, बुखार, डेंगू, टायफाइड सहित अन्य संक्रमित बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को जिले के 81 पीएचसी और न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 1024 महिला, 881 पुरुष व 503 बच्चों, कुल 2437 मरीजों का विभिन्न रोगों का इलाज व दवा वितरण हुआ। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज रहे। 20 गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया। चिकित्सकों ने मरीजों व परिजनों को साफ-सफाई व संतुलित खान पान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर किया जागरूक किया।
बेल्थरारोड क्षेत्र के सभी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। यूनानी, एलोपैथ, होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति से कुल 174 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि न्यू पीएचसी सोनाडीह में डॉ रामअशीष की देखरेख में 47 मरीजों का इलाज किया गया, वहीं फरसाटार में डॉ विक्रम सोनकर की देखरेख में 26, ककरासो में डॉ राकेश पांडेय के नेतृत्व में 42, किड़ीहरापुर में डॉ कुशाग्र सिंह के नेतृत्व में 31 तथा न्यू पीएचसी पशुहारी में डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। बैरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन डाक्टर ओपी वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें 76 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। एक रोगियों की स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया। फार्मासिस्ट वसन्त लाल,सुरेन्द्र कश्यप,लक्ष्मण भारतीय सहित दर्जन भर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। रसड़ा क्षेत्र में जन आरोग्य मेला में कुल 132 मरीजों का इलाज किया गया। मुड़ेरा में 20 सरायभारती में 30 चंद्रवार में 26 जाम में 17 कोटवारी में 39 मरीजों का इलाज कराया गया। सागरपाली क्षेत्र के वैना पीएचसी पर डा. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। कड़ाके की धूप के बावजूद सुबह से ही मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह 10 से दोपहर के 3 बजे तक स्वास्थ्य मेला में कुल 40 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ जिसमें सबसे ज्यादा खांसी, सर्दी, बुखार के मरीज थे। मेला में होम्योपैथी, आयुर्वेदिक एवं एलोपैथी तीनों विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहे। दुबहड़ सीएचसी के अन्तर्गत छात्रा, आखार, शिवपुर दियर स्वास्थ्य केन्द्र पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। प्रभारी डा. शैलेश कुमार ने बताया कि विभिन्न बीमारियों के 174 मरीजों का इलाज व दवा का वितरण हुआ। मरीजों व तीमारदारों को जन संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें