फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक पर मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। विकास खंड बेरुआरबारी के ग्राम सभा खडैला में प्रधान द्वारा विगत पांच वर्षों से हो रहे मनरेगा के कार्यों में लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत के सैकड़ों मनरेगा मजदूर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जिससे आजिज होकर सैकड़ों मनरेगा मजदूर ब्लॉक मुख्यालय पर अमित पांडेय पप्पू व पूर्व महामंत्री छात्रसंघ प्रशांत पांडेय रिंशु के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत को ज्ञापन सौंपा। जिस पर बीडीओ ने तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया। आरोप है कि ग्राम सभा खडैला में प्रधान द्वारा अपने परिवार व अपने चहेतो का जाब कार्ड बनवा कर कार्य कराया जाता है। अन्य जॉब कार्ड धारकों को कोई काम नहीं मिलता। कुछ ऐसे जॉब कार्ड धारक हैं जिनसे काम तो कराया जाता है, लेकिन उनके अकाउंट में पैसा नहीं आता। बल्कि दूसरे के अकाउंट में पैसा भेजकर लूट लिया जाता है। जिससे तंग आकर धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें