फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक निधि से कराए गए 40 विकास कार्यों का विधायक रिजवी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
सिकंदरपुर ​स्थित सपा कार्यालय परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते क्षेत्रीय विधायक मो. रिजव - फोटो : मृतक गुलशन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने अपनी विधायक निधि से कराए गए 40 विकास कार्यों का एक साथ उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें नवानगर ब्लॉक की 15, मनियर ब्लॉक की आठ और पंदह ब्लॉक की 17 विकास परियोजनाएं शामिल हैं। विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। सीमित संसाधनों के कारण बड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। धन के अभाव में सिकंदरपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्पोर्ट्स कॉलेज, खरीद-दरौली पक्का पुल और सिकंदरपुर मंडी का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इस मौके पर डॉ. मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, वीरबहादुर वर्मा, हृदय यादव, गुरुजलाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें