रामगढ़। गंगा नदी के उस पार चल रहे कटानरोधी कार्य का बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम लगभग 6 बजे निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए वाराणसी के अवर अभियंता जितेन्द्र चंद्र भारती को निर्देश दिया साथ ही ठेकेदारों को जमकर क्लास भी लगाई कहा कि अगर कार्य में थोड़ा सा भी हिला हवाली हुई तो सम्बन्धित अधिकारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चिंता जाहिर किया कि हर हाल में संसाधन बढ़ाकर15 जुलाई तक कार्य में तेजी लगायें । अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जा जिम्मेदार होंगे।