रसड़ा कस्बा में समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित करते विधायक उमाशंकर सिंह।
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोरोना महामारी के नायकों समाचार पत्र वितरकों, पुलिस व पत्रकारों को विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को गमछा देकर सम्मानित किया। विधायक ने 12 समाचार पत्र वितरकों को राशन के साथ ही एक हजार नगद व गमछा ओढ़ा कर सम्मानित किया। वहीं, श्री सिंह ने 12 पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को भी गमछा ओढ़ा कर सम्मानित किया। विधायक ने कोरोना महामारी में लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की। उन्होंने सरकार से बाहर काम करने गए मजदूरों को खाने पीने की व्यवस्था करने के साथ साथ मजदूरों को घर लाने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर इश्तियाक अहमद, संतोष कुमार सिंह, कमला प्रसाद, भरत आर्य, असरफ अंसारी, विनय जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश पाण्डेय, छोटेलाल, पप्पू गुप्ता, प्रमोद यादव, हदेन गुप्ता, आरिफ अहमद, संजय शर्मा, संजीव गुप्ता, रवि आर्य, सुमित गुप्ता, अखिलेश सैनी, आदि रहे।