फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने एनएच किनारे प्रवासियों के लिए संचालित किया राहत कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले प्रवासी लोगों को भोजन, पानी की सुविधा उपलब्ध कराने में प्रशासन ने जब अपने हाथ खड़े कर दिए तो विधायक सुरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने एनएच 31 के किनारे देवराज ब्रह्म मोड़ पर कैंप लगाकर प्रवासी मजदूरों को सत्तू, प्याज, चटनी के साथ गुड़ की व्यवस्था शुरू कराई। गुरुवार को करीब 1100 प्रवासियों जिन्हें बिहार व अन्य स्थानों पर जाना था, वह पैदल या किसी वाहन से भूखे-प्यासे गंतव्य को जा रहे थे, उन्हें विधायक श्री सिंह व उनके समर्थकों ने पहले गुड़ के साथ पानी पिलाया फिर सत्तू, प्याज, हरी मिर्च व चटनी परोसा। सभी प्रवासी विधायक के इस कार्य से गदगद रहे और भोजन करने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हुए। विधायक श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर तहसील क्षेत्र में सामुदायिक भोजनालय की व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया लेकिन बैरिया तहसील क्षेत्र में सामुदायिक भोजनालय अधिकारियों द्वारा अभी तक नहीं खोला गया है। इसके अलावा भूखे-प्यासे पैदल बिहार जाने वाले प्रवासियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी अच्छा व्यवहार भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मेरा धर्म कहता है कि मानवता की रक्षा पहल होनी चाहिए, इसके बाद बाकी कुछ। कहा कि मजबूरी के मारे सैकड़ों मील की पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य को जाने के क्रम में बैरिया पहुंचने वाले प्रवासियों को भोजन व पीने की पानी की व्यवस्था कराना मेरा दायितव है और इस व्यवस्था को तब तक यहां जारी रखूंगा, तब तक लोगों के आने-जाने का क्रम थम न जाए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, परशुराम सिंह, रत्नेश सिंह, शंकर प्रसाद, गोपाल सिंह, हरिकंचन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें