फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया कथरिया गंगाघाट मार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को 15.12 करोड की लागत से लक्ष्मणपुर चौराहे पर कथरिया गंगा घाट मार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग निर्माण होने से पंचगांवा सहित गडहांचल का करईल क्षेत्र के गांवों का राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगे। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल पर आयोजित वयोश्री योजना के पंजीकृत लाभार्थियों को चयनित यंत्र व कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा सभा में उप्र सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनके उद्घाटन व शिलान्यास का प्रयास किया जा रहा है ताकि चुनाव आचार सहिंता लगने पर भी विकास की गति ना रूके। मंत्री ने दावा किया कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने फेफना विधानसभा के साथ छल किया था। विकास की एक ईंट किसी गांव में नहीं दिखाई देती थी, अब फेफना का कोई एक गांव नहीं है जिसमें पिछले पांच साल में कोई कार्य न हुआ हो। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरत राय, बलभद्र सिंह, रणविजय राय, राजू सिंह, चंद्रेश सिंह, हरिहर सिंह मुन्ना, राणाप्रताप सिंह, अवधेश सिंह, विजय सिंह बागी, संतोष सिंह, संजय सिंह, समीर राय बादल, अनूप राय, किशन प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, ब्रजेश सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें