फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
शहर कोतवाली के समीप स्थित सड़क का निरीक्षण करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मिड्ढी चौराहे से एनसीसी तिराहे तक चल रहे जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को किया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को अब दिक्कत नहीं हो। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार से निर्माण से जुड़ी जानकारी ली। अशोका होटल से एनसीसी तिराहे तक पैदल भ्रमण कर सड़क निर्माण में प्रयोग हो रहे मेटेरियल को भी ध्यान से देखा। मंत्री ने कहा कि हरपुर मिड्ढी के लोगों को कई वर्षों से खराब सड़क से गुजरना पड़ रहा था। इसके निर्माण में कुछ दिक्कतें थी जिसको खत्म कराया और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया। बताया कि एक सप्ताह में यह सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल सिंह, अंजनी पांडेय, मनीष सिंह, अमृत सिंह डिंपल, प्रेम राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें