फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: चुनाव प्रचार करने गए परिवहन मंत्री को सिक्कों से तौला, वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 08 May 2023 05:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

जनसंपर्क के दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यापारी व भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर सिक्कों से तौल दिया। मोहनीश कुमार गुप्ता मोनू ने बताया कि हमारी इच्छा थी कि नगर विधायक दयाशंकर सिंह जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने तो हम अपने आवास पर सिक्कों से तौल करेंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री को व्यापारियों ने सिक्कों से तौला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ता नगर में डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क स्थापित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी संतकुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में रविवार की शाम नगर के जगदीशपुर में नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डोर- टू-डोर जन संपर्क कर रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसभा, बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यापारी व भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर सिक्कों से तौल दिया। मोहनीश कुमार गुप्ता मोनू ने बताया कि हमारी इच्छा थी कि नगर विधायक दयाशंकर सिंह जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने तो हम अपने आवास पर सिक्कों से तौल करेंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे तौल का जितना भी सिक्का है उसे हनुमान मंदिर पर ही खर्च किया जाए। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें