फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 गांवों में बनेंगे मिनी प्लास्टिक बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के बैरिया और मुरलीछपरा विकास खंडों के कुल 22 राजस्व गांवों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के उद्देश्य से सालिड लिक्विड मैनेजमेंट योजना के तहत मिनी प्लास्टिक बैंक (मिनी कूड़ा घर) बनाकर प्लास्टिक एकत्र किया जाएगा। इसके लिए दोनों विकास खंडों में एक-एक आरआरसी केंद्र बनाकर एकत्र प्लास्टिक को इकट्ठा कर वहां से बेचा जाएगा। अन्य कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने बताया कि इसके लिए गांवों में ग्रामीणों को जागरूक कर नाली व जहां-तहां प्लास्टिक फेंकने से मना किया जाएगा। प्लास्टिक बैंक में ही प्लास्टिक डालने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। एडीओ पंचायत बैरिया रितेश राय ने बताया कि प्रथम चरण में प्लास्टिक मुक्त करने के लिए बैरिया विकासखंड के राजस्व गांव नौरंगा, भगवानपुर, चांदपुर, श्रीपालपुर, गंगापुर, सुरेमनपुर, मधुबनी, जगदेवा, कोटवां, दयाछपरा, श्रीनगर, चकिया गांवों में मिनी प्लास्टिक बैंक स्थापित कर एकत्र प्लास्टिक को आरआरसी केंद्र पर भेजा जाएगा। यहां से आवश्यक सफाई के बाद प्लास्टिक को बेच दिया जाएगा। आरआरसी केंद्र के लिए कोटवां में जमीन की तलाश जारी है। मुरलीछपरा विकासखंड के कुल 10 राजस्व गांवों को चयनित किया गया है। इसमें सोनबरसा, बहुआरा, इब्राहिमाबाद उपरवार, इब्राहिमाबाद नौबरार, दलनछपरा, सुकरौली, कोडरहा उपरवार, कोडरहा नौबरार, मुरलीछपरा, चांददियर, शिवपुर कपूर दियर को चयनित किया गया है।
वर्जन
प्लास्टिक बैंक के लिए स्वच्छ भारत मिशन मद से धन खर्च किया जाएगा। इस कार्य के लिए सफाईकर्मियों को लगाया जाएगा। दूसरे चरण में शेष गांवों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। - शैलेश कुमार मुरारी, खंड विकास अधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें