बलिया। मिनी इंड्रस्ट्रियल इस्टेट जिगनी खास में आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए शासन की ओर से 4.52 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इससे राजकीय औद्योगिक आस्थान को जाने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क की दशा सुधारी जाएगी। सड़क की हालत खस्ता होने से मिनी इंड्रस्ट्रियल इस्टेट में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उद्योग बंधु की बैठक में भी ये समस्या कई बार उठाई गई थी। परियोजना का काम शुरू करने के लिए पहली किस्त में 2.26 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। जीएमडीआईसी चंद्रप्रकाश ने बताया कि इससे राजकीय औद्योगिक आस्थान को जाने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क की दशा सुधारी जाएगी। परियोजना का काम शुरू करने के लिए पहली किस्त में 2.26 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। संवाद