सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी पर सोमवार की रात चोरों ने कंप्यूटर केंद्र का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी राजीव कुमार राय आईपी कंप्यूटर के नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाते है। सोमवार की शाम वह अपना इंस्टीट्यूट बंद करके घर चले गए। इसी दौरान रात्रि में चोरों ने इस केंद्र का ताला तोड़कर दो लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, पंखा सहित केंद्र में रखा कुछ नगद पैसा भी चोरी कर चले गए। इसकी जानकारी उनको तब हुई जब सुबह दुकान का ताला खुला देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनको दिया। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। वही नवानगर ब्लॉक गेट के समीप एक गुमटी में कंप्यूटर व फोटो स्टेट की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व अन्य सामग्री चोरों ने चुरा लिया। चकिया निवासी सजंय यादव ब्लाक के समीप गुमटी में फोटो स्टेट कर अपनी आजीविका चलाते है । इसके पहले दो दिन पूर्व ही मिर्जापुर चट्टी से एक कंप्यूटर का दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया था। लगातार थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।