पिकअप पर सवार होकर बिहार प्रांत को जाते प्रवासी श्रमिक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। लॉकडाउन में जब सोशल डिस्टेंसिंग की बेहद जरूरत है ऐसे में प्रवासी मजदूर मालवाहक वाहनों में भर कर आ रहे हैं। माल वाहक वाहनों के चलते इनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। श्रमिक गैर राज्यों से ट्रक और पिकअप से जिले में पहुंच रहे हैं। प्रांतों की सीमा पुलिस सक्रिय रहती है। इसके बाद भी उनकी जांच नहीं की जा रही है। एक सीट पर तीन-चार मजदूर बैठकर आ रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा है। महाराष्ट्र से बलिया पहुंचे श्रमिकों ने बताया कि ट्रक चालक मनमानी किराया वसूल रहे हैं। महाराष्ट्र से आया श्रमिक अवधेश ने बताया कि ट्रक चालक बलिया पहुंचाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लिया। जिसमें करीब 38 श्रमिक शामिल रहे। कहा कि ट्रक चालक और पुलिस गैरप्रांतों में जमकर वसूली कर रहे हैं। मजदूरों ने घर से पैसा मंगाकर किराए का इंतजाम किया जा रहा है। शनिवार की सुबह शहर कोतवाल विपिन सिंह व उनके सिपाहियों ने रेलवे स्टेशन के सामने से पैदल बैरिया के तरफ जा रहे श्रमिकों को रोडवेज बस मे बैठा कर रवाना किया गया।