फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दोपही गांव के सामने बुधवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। क्षेत्र के सीताकुंड निवासी कमलेश साह 50 मंगलवार की देर शाम किसी कार्यवश बलिया जा रहा था कि दोपही गांव के समीप यश बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सीताकुंड निवासी कमलेश साह को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गोलू (20) वर्ष पुत्र तारकेश्वर निवासी बसंतपुर थाना सुखपुरा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया गया है। वहीं, कमलेश साह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें