फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे हुए व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना अप सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर ने शुक्रवार सुबह सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शव को प्लेटफार्म पर पहचान के लिए रखवाया। यह नहीं पता चल पाया कि व्यक्ति किस ट्रेन से कटा है। बैरिया-रेवती मार्ग के लोगों ने स्टेशन पहुंचकर शव की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां निवासी दिनेश पासवान (45) पुत्र सर्वजीत पासवान के रूप में की। दिनेश पासवान के ससुर बैरिया-रेवती मार्ग परती निवासी रामजी पासवान और तुलसी वर्मा ने बताया कि दिनेश पासवान कई वर्षों से बैरिया-रेवती मार्ग पर परती में अपनी पत्नी, एक साल के बच्चे के साथ ससुराल में ही रह रहा था। गुरुवार की दोपहर में दिनेश घर से बैरिया तहसील पर जाने के लिए कह कर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो सारे लोग परेशान थे। वहीं, जीआरपी के जवानों ने बताया कि पहचान हो गई है। अब इस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें